फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जंबोजेट जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने बैठक कर जंबोजेट जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। देवेंद्र सिंह यादव जग्गू की पदोन्नति कर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। मंदीप यादव को जिला महासचिव, सुरेंद्र सिंह गौर, अनिल गंगवार, मनमोहन मिश्र, देवेंद्र सिंह यादव जग्गू को उपाध्यक्ष, ब्रजेश पाल को कोषाध्यक्ष, डा. नवरंग सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, मुजीबुल हसन, अरुण पाल शर्मा, मतीन खां, सुनील विश्वकर्मा, अमित यादव, उदयभान पाल, इलियास मंसूरी, चंद्रेश राजपूत, अरविंद साहू को सचिव मनोनीत किया। इसके अलावा 27 सदस्य बनाए गए। बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की। इसमें महिला सभा का अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, अल्पसंख्यक सभा का नाजिम खां, अधिवक्ता सभा का ब्रजेश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का ओमप्रकाश शर्मा, व्यापार सभा का पंकज गुप्ता, शिक्षक सभा का शिवपाल सिंह यादव, सैनिक प्रकोष्ठ का बेचेलाल यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का वेदराम राठौर, मजदूर सभा का घनश्याम सिंह यादव, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का राकेश दिवाकर और चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष डा. मनोज यादव को बनाया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिला कार्यकारिणी अनुमोदित की है। उन्होंने पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

अनिल मिश्र को नहीं मिला कोई पद
कांग्रेस से सपा में शामिल हुए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खास माने जाने वाले अनिल मिश्र को इस बार भी पार्टी में कोई खास तरजीह नहीं दी गई। उन्हें जिला कार्यकारिणी में कोई पद नहीं दिया गया। जिला कार्यकारिणी में अनिल मिश्र को सदस्य के रूप में ही शामिल किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें