फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1070 छात्रों ने छोड़ी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
कमालगंज के आरपी इंटर कालेज में नवोदय प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 1070 छात्र गैरहाजिर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा बुधवार को दस केंद्रों पर कड़ी निगरानी में कराई गई। 2724 पंजीकृत छात्रों में से 1654 परीक्षा में शामिल हुए और 1070 ने परीक्षा छोड़ दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, कायमगंज, रामदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज, भटासा, सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज, मंझना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, भारतीय इंटर कॉलेज, मोहम्मदाबाद, शाक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा समेत 10 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

थर्मल स्कैनिंग व हाथ सैनिटाइज कराकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में हुई परीक्षा में कुल 2724 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1654 ने परीक्षा दी।
एसडीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण
कायमगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बुधवार को कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में 272 पंजीकृत छात्रों में से 166 परीक्षा में शामिल हुए। नबाबगंज क्षेत्र के रामदर्शनी राजकीय इंटर कालेज भटासा में 195 छात्रों में से 143 ने परीक्षा दी। 52 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों केंद्रों का एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक भूपाल सिंह, बीईओ राजीव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
सरल पेपर से बच्चों के चेहरे खिले
कमालगंज। कस्बे के दो परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को नवोदय प्रवेश परीक्षा हुई। सरल पेपर आने से बच्चे खुश नजर आए। आरपी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह की देखरेख में 25 कमरों में परीक्षा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट चकबंदी अधिकारी आरके सिंह, नवोदय विद्यालय के शिक्षक ताराचंद क मौजूद रहे। 38 प्रतिशत छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गांव टिलियां निवासी छात्र कृष्णकांत ने बताया कि हिंदी व गणित के प्रश्न सरल आए। आकृति वाले कुछ प्रश्न उलझन भरे भी थे। फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज में 237 छात्रों में 145 सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा की देखरेख में परीक्षा हुई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें