आसाराम बापू के जोधपुर आश्रम में दुष्कर्म की घटना से छात्रा के परिजनों को ठेस लगी है। उनकी आस्था भी डगमगा गई है। बीते सप्ताह जब परिवार को लड़की के साथ दुष्कर्म की जानकारी हुई, ज्यादातर लोग सदमे जैसी स्थिति में आ गए हैं।
परिवार के अधिकतर सदस्य दिल्ली गए हुए हैं। बुधवार को घर और दुकान पर सन्नाटा सा छाया रहा।
रेप केस में फंसे आसाराम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
घर में मौजूद छात्रा का भाई भी गुमसुम है। घर में जो भी अन्य सदस्य हैं, वह भी बेहद आहत हैं। जब कोई भी व्यक्ति परिवार के साथ हुए खौफनाक हादसे की खबर पाकर हमदर्दी जताने की कोशिश करता है, तो वे कुछ भी बोलने से साफ मना कर देते हैं।
छात्रा के भाई ने कुछ लोगों से इतना ही कहा कि प्लीज मुझसे कुछ न पूछिए। कल पापा आ जाएंगे, तब सारी बात बताएंगे।
सत्संग बीच में ही छोड़ 'खास काम' से गए आसाराम
इस परिवार के सभी सदस्य लंबे समय से आसाराम के शिष्य हैं। भरोसे के साथ माता-पिता ने अपनी बच्ची को पढ़ने के लिए भेजा था। लड़की पढ़ भी रही थी।
सब कुछ ठीक चल रहा था कि इस बीच बच्ची के साथ हादसा हो गया। मामले की रिपोर्ट दिल्ली के कमला मार्केट थाने में दर्ज कराई गई है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
राम-राम! आसाराम बापू पर रेप का इल्जाम