फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेम मिस नॉर्थ इंडिया: लखनऊ में रैंप पर मॉडल्स ने जीता दिल

Fri, 24 May 2013 01:48 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल कंफर्ट इन में बृहस्पतिवार को फेम मिस नॉर्थ इंडिया के लिए ऑडिशन में लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद से पहुंची युवतियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


ऑडिशन का आयोजन अमर उजाला डॉट कॉम के सहयोग से श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हुआ।

लकी 10 प्रतिभागियों मानसी भाटिया, भव्या, अनन्या तिवारी, श्वेता सिंह, सृष्टि महेश्वरी, निकी सालूजा, प्रियंका, दीप्ति वर्मा, पलक उपाध्याय, मानसी जायसवाल ने अगले राउंड के लिए जगह बनाई।

समर हॉट ड्रेस, समर स्पेशल कूल, लाइट वियर, थीम बेस्ड ड्रेसेज में एक के बाद एक रैंप पर उतरी 18 से 28 साल की युवतियों ने चार राउंड में अपनी प्रतिभा का जौहर बिखेरा।
विज्ञापन


लखनऊ के जी एंड जी के इमरान, श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भरत भ्रमर और श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ इशरीन वादी जज थीं।

ऑडिशन के विनर मॉडल को एक फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा और नकद धनराशि भी दी जाएगी।

नॉर्थ इंडिया के सभी स्थानों से चयनित किए गए प्रतिभागियों को अगले महीने 4 से 12 जून तक दिल्ली में विशेष ग्रूमिंग कराई जाएगी। दिल्ली में 13 को सेमीफाइनल राउंड और 14 को फाइनल राउंड होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें