फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक समेत दो मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को भी लगातार तीसरे दिन दो नए लोग संक्रमित पाए गए। मरीजों को होम आइसोलेट कराते हुए निगरानी की जा रही है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

शहर के नाका निवासी एक टैक्सी चालक ने आंख से संबंधित समस्या के इलाज के लिए सीएचसी मसौधा में संपर्क किया, वहां स्क्रीनिंग के दौरान उसका आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूना लिया गया था जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। मरीज को अवगत कराते हुए कंट्रोल रूम से उसकी निगरानी की जा रही है।
वहीं, मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र निवासी एक मरीज भी संक्रमित मिला है। वह भी मिल्कीपुर सीएचसी पर इलाज कराने गया था। हालांकि, मरीज का संपर्क सूत्र गलत होने से उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है। स्वास्थ्य टीमों को उसके दिए पते पर रवाना किया गया है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। सभी मरीजों में सामान्य लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें