फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रयोदशी पर सरयू स्नान के दौरान 2 श्रद्धालु डूबे,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन मास के त्रयोदशी पर्व पर शुक्रवार को रामनगरी में सरयू स्नान के दौरान दो श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। ये अयोध्या में त्रयोदशी पर्व पर दर्शन पूजन करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

त्रयोदशी पर्व पर राम नगरी में बड़ी संख्या में भक्तों ने अयोध्या पहुंचकर पावन सलिला सरयू में स्नान कर शिवालय सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। देर शाम सरयू स्नान के दौरान दो श्रद्धालु डूब गए।
नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे सरयू में स्नान करते समय परशुरामपुर निवासी मोनू (21) डूबने लगा। उसे डूबता देख उनके साथी सुनील (26) बचाने के लिए नदी में कूद गया और वह भी डूब गया।
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल जल पुलिस की सहायता से दोनों दूबे युवकों को बाहर निकाल लिया गया और श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
यह दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ त्रयोदशी पर्व पर अयोध्या में स्नान पूजन के लिए आए थे। मौके पर मौजूद रहे सरयू तट स्थित करतलिया आश्रम के महंत रामदास ने प्रशासन से मांग की है कि घाट पर एक स्थायी एम्बुलेंस की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे समय पर घटना के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें