फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना को लेकर बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर यातायात परिवर्तित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक यातायात विवेक कुमार मौर्य के अनुसार यह व्यवस्था सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगी। इस अवधि में प्रतिबंधित रास्तों से गुजरना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

यहां से प्रतिबंधित रहेगा यातायात-
* देवकाली बाईपास से शहर की तरफ हल्के व भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
* मनूचा तिराहा से फतेहगंज की तरफ आने वाले भारी वाहन/चार पहिया/तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
* नाका अग्रसेन की तरफ से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों का डायवर्जन रामनगर तिराहा से मोदहा की तरफ किया जाएगा।
* पुष्पराज चौराहे से जीआईसी की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
* रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाड़ा-फतेहगंज की तरफ चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
* खिड़की अलीबेग व कसाबबाड़ा तिराहे से जीआईसी की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
* मकबरा तिराहे से जीआईसी की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन (प्रत्याशीगण के वाहनों को) छोड़कर प्रतिबंधित रहेंगे।
* मतगणना में लगे अधिकारीगण के वाहनों को जीआईसी स्कूल के मुख्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
यहां पार्क किए जाएंगे मतगणना में आने वाले वाहन-
* मतगणना में लगे अधिकारीगण के वाहन जीआईसी स्कूल के मुख्य गेट से प्रवेश होने के उपरांत जीआईसी में पार्क होंगे।
* मतगणना ड्यूटी में लगें कर्मचारीगण के वाहन डॉ. भीमराव स्टेडियम मकबरा एवं पशु चिकित्सालय रेलवे क्रॉसिंग के बगल में पार्क करके जीआईसी स्कूल के दक्षिणी गेट से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

* पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण के वाहन रिजर्व पुलिस लाइंस/डॉ. भीमराव स्टेडिंयम मकबरा में पार्क होंगे।
* सभी प्रत्याशियों के एक-एक वाहन रिजर्व पुलिस लाइंस अयोध्या में गेट नंबर दो से प्रवेश कराकर पार्क किए जाएंगे।
* सभी प्रत्याशियों के एजेंटों के वाहनों को मंडल कारागार जेल के पीछे एवं जीजीआईसी स्कूल में पार्क किए जाएंगे।
* रिजर्व पुलिस लाइंस के गेट नंबर एक से प्राइवेट वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें