फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयर्टन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे रामलीला का मुहूर्त पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की रामलीला का मंचन 6 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। इससे पूर्व 5 अक्तूबर की शाम को रामलीला का मुहूर्त पूजन प्रदेेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी द्वारा किया जाएगा। रामलीला में कई नामी फिल्मी कलाकार शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला का मुहूर्त पूजन 5 अक्तूबर को पर्यटन मंत्री नीलकंठी तिवारी द्वारा किया जाएगा। मलिक ने बताया कि रामलीला का प्रतिदिन शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। अयोध्या की रामलीला में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे।
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में दिखेंगे। सुपरस्टार विंदु सिंह हनुमान, पद्मश्री मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका निभाएंगी। इसी तरह रजामुराद, असरानी, शहबान खान, अमिता नांगिया, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी रामलीला मंचन को भव्यता प्रदान करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें