फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को रामलला के दर्शन करने आएंगे श्रीलंका के राजदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राममंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। नींव भराई का कार्य पूरा हो चुका है, अब डेढ़ मीटर ऊंची रॉफ्ट ढाली जा रही है। राममंदिर निर्माण देखने की इच्छा लेकर देश-विदेश के भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में 29 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे श्रीलंका के राजदूत व हिंदू संस्था के पांच प्रतिनिधि भी अयोध्या आ रहे हैं। वे श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। वे अपने साथ श्रीलंका से अशोक वाटिका की शिला भी ला रहे हैं।
जो माता जानकी जी से संबंधित होगी। जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। रामजन्मभूमि में पहली बार आ रहे श्रीलंका राजदूत के आगमन को लेकर ट्रस्ट ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैँ।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ परिसर में राममंदिर निर्माण के चलते रॉफ्ट की ढलाई का काम संचालित है। 17 ब्लॉकों में रॉफ्ट ढाली जानी है अब तक नौ ब्लॉक ढाली जा चुकी है। 15 नवंबर तक रॉफ्ट का काम पूरा हो जाएगा। श्रीलंका के राजदूत राममंदिर निर्माण कार्य से भी रू-ब-रू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें