फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर स्पेशल टीम ने किया रनिंग ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति के आगमन पर उनके स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर वाटरप्रूफ पंडाल, वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्थल के साथ-साथ रेल पटरियों के रंगरोगन का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं, सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा लखनऊ से अयोध्या रेलवे ट्रैक का रनिंग ट्रायल किया गया। ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस की एक बोगी में सवार अधिकारियों ने इस रूट की रेलवे लाइन, रेलवे क्रॉसिंगों, रेलवे स्टेशनों आदि को चेक किया।
इसके साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन पर तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस से शुक्रवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के अधिकारियों की एक टीम दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंची। इस टीम ने लखनऊ से अयोध्या तक रेलवे ट्रैक का रनिंग ट्रायल किया।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या जनपद में रेल ट्रैक व क्रॉसिंगों के किनारे फोर्स तैनात कर उनकी निगरानी की गई। रेलवे क्रॉसिंगों पर दोनों तरफ सौ-सौ मीटी दूरी तक यातायात प्रतिबंध कर डेमो किया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर सामान्य लोग क्रॉसिंग के पास खड़े दिखाई पड़े, ट्रायल कर रहे अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटाने के निर्देश दिए।
टीम द्वारा ट्रायल के दौरान पाई गई कमियों को लेकर संबंधित जिले के अधिकारियों को रिपोर्ट भी दी गई, जिसमें कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अधिकारियों की एक टीम ने रास्ते में पड़ रहे सभी रेल ओवरब्रिज, गोमती नदी ब्रिज की भी निरीक्षण किया, यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को प्रेसिडेंशियल ट्रेन के गुजरने के दौरान किए जाने वाले व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी।
टीम में शामिल सहारनपुर के सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस रनिंग ट्रायल का उद्देश्य रेलवे ट्रैक, स्टेशन, रेलवे क्रॉसिंगों की सुरक्षा इंतजाम को परखना था। इस दौरान सभी प्वांइटों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर पूर्वाभ्यास किया। बताया कि लखनऊ से ट्रायल शुरू कर अयोध्या में खत्म किया गया। इस दौरान पाई गई कमियों को संबंधित जिले के अधिकारियों को दूर करने के लिए कहा गया है।
इस दौरान सीओ अयोध्या राजेश राय, आरपीएफ के निरीक्षक एमके राय, अयोध्या कोतवाल अशोक सिंह, यातायात निरीक्षक राम राघव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। सिविल पुलिस के सीओ डॉ. धर्मेंद्र यादव व आरपीएफ के सीओ पीसी जोशी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात सुुरक्षा बलों को ब्रीफ किया गया। उन्हें बताया गया कि ड्यूटी के दौरान वह अपने निर्धारित प्वांइट पर सतर्कता से निगरानी करेंगे।
इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें व मास्क अवश्य लगाए रखे। गमछे आदि का प्रयोग करना पूर्णतया वर्जित होगा। हाथ में डंडा होना भी अनिवार्य है। सुरक्षाकर्मियों को चेतावनी दी गई कि वह इस दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग अनावश्यक रूप से नहीं करेंगे। वह न तो प्रेसिडेंशियल ट्रेन या वीवीआईपी की फोटो खींचेंगे और नही सेल्फी आदि लेने का प्रयास करेंगे।
ऐसा किए जाने पर उनने खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले की बम व डॉग स्कवॉयड की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर पूरे स्टेशन का भीतरी व बाहरी परिसर की तलाशी ली। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों समेत कार्यालय, गेस्ट रूम, आरपीएफ व जीआरपी कार्यालय को भी चेक किया।
आरपीएफ कार्यालय के बगल फूलों के एक वृक्ष को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा स्टेशन की निर्माणाधीन बिल्डिंग समेत स्टेशन परिसर के बाहर खड़े वाहनों की भी तलाशी ली। एसआई परशुराम चौधरी ने बताया कि टीम द्वारा रेलवे स्टेशन से लेकर रामकथा पार्क, हनुमानगढ़ी व श्रीरामजन्मभूमि परिसर में रोजाना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें