फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में ममता बनर्जी का साथ देगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में ममता बनर्जी का साथ देगी सपा
विज्ञापन

- अयोध्या में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कहा- भाजपा कर रही लोगों को बांटने का काम
फोटो नंबर-44
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में सपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देगी। कहा कि भाजपा लोगों को बांटने का काम कर रही है। वह मंगलवार को बस्ती से लौटते समय यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बैठक होगी। उसमें वह जाएं या नहीं लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो तय करेंगी, सपा उसका समर्थन करेगी। कहा कि भाजपा सरकार बजट पेश करने के बाद कहती है कि यह बड़ा बजट है। उन्होंने सवाल पूछने के लहजे में कहा कि अगर बजट बड़ा है तो प्रदेश के नौजवान परेशान क्यों हैं? बिजली सस्ती क्यों नहीं हो रही है। केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है फिर बिजली क्यों नहीं मिल पा रही है। कहा कि सरकार धीरे-धीरे हर सरकारी चीजें बेच दे रही है। ऐसे में लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा, जो रोजगार मिलेगा भी वो आउटसोर्सिंग का। उन्होंने प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के आयोजन पर भी सवाल उठाया कहा कि धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया प्रदेश के सीएचसी क्यों खाली पड़ी हैं। वहां इलाज क्यों नहीं हो रहा है। पीएम मोदी के डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी देने के वादे पर कहा भाजपा को अपना संकल्प पत्र पढ़ना चाहिए। पिछले कार्यकाल में इसी भाजपा ने कहा था 70 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि ये 10 लाख नौकरी उत्तर प्रदेश के लिए है या पूरे देश के लिए। कहा कि भाजपा सिर्फ बांटने का काम कर रही है। कोई भी सच्चा हिंदू किसी भी धर्म के खिलाफ गलत नहीं बोलेगा। इस दौरान विधायक अवधेश प्रसाद, अभय सिंह, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय व सपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
बाबा के बुलडोजर को संविधान व कानून रोकेगा
अखिलेश यादव ने प्रयागराज में बुलडोजर से घर ढहाए जाने के मामले पर कहा कि कागजों में मैने देखा कि वह घर उसकी पत्नी के नाम है। ऐसे में क्या प्रदेश सरकार उसको नया मकान देगी? सपा प्रमुख ने तंज कसा कि बाबा के बुलडोजर को संविधान और कानून ही रोकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें