फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशिलाओं का किया जाएगा सम्मानजनक उपयोग : चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के दौरान एकत्र की गई पौने तीन लाख रामशिलाओं को राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम शिलाएं राम मंदिर आंदोलन की व्यापकता की गवाह रही हैं।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि परिसर में इनका सम्मानजनक उपयोग किया जाएगा। उसी के तहत उन्होंने राम घाट स्थित कार्यशाला में करीब तीन दशक से सुरक्षित रखी गई शिलाओं को राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाने का निर्देश दे दिया है।
बताते चलें कि रामजन्मभूमि आंदोलन के दौर में वर्ष 1989 में देश भर में रामरथ यात्राएं निकाली गयी थी और रामभक्तों से सवा-सवा रुपये और एक-एक शिलादान का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के आह्वान पर देश के चार लाख गांवों में अलग-अलग शिलाओं का पूजन कर रामभक्तों ने इन शिलाओं को यहां भेजा और सवा-सवा रुपये का भी दान दिया था।
इसी कड़ी नेपाल, वर्मा, श्रीलंका, मारीशस व यूके समेत लैटिन अमेरिकी देशों से भी यहां शिलाएं भेजी गईं थीं। रामभक्तों की ओर से भेजी गईं करीब तीन लाख शिलाओं को रामजन्मभूमि कार्यशाला, रामघाट में ही सुरक्षित ढंग से रखवाया गया है।
छह दिसम्बर 1992 से पहले यह सभी शिलाएं फकीरे राम मंदिर, रामकोट स्थित श्रीरामजन्म भूमि न्यास के कार्यालय में सुसज्जित थीं। अधिग्रहण के बाद फकीरे राम मंदिर में केन्द्रीय बलों ने डेरा डाल दिया।
जिसके कारण न्यास का कार्यालय बंद हो गया। अब शिलाओं को रामघाट में शिफ्ट कराया गया था। फिलहाल इन राम शिलाओं का भविष्य क्या होगा इसको लेकर ट्रस्ट ने अभी कोई योजना का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पूजित राम शिलाओं को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचाने का काम शीघ्र शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें