यह पोशाक हीरे जवाहरात से जड़ित होगी। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि दीपोत्सव के दिन आज रामलला को हरे रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी।
अयोध्या में दीपोत्सव पर्व पर रामलला हरे रंग की पोशाक धारण करेंगे। श्रीरामलला को पहनाई जाने वाली हरे रंग की विशिष्ट रेशमी पोशाक श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्रदास को रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने भेंट की।
विज्ञापन
रामादल अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि का भव्य मंदिर निर्माण कार्य होने पर श्रीरामलला को सबसे पहली पोशाक भी प्रधानमंत्री मोदी के निमित्त ही धारण कराने का संकल्प 5 अगस्त को भूमि पूजन के समय ही लिया जा चुका है।
यह पोशाक हीरे जवाहरात से जड़ित होगी। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि दीपोत्सव के दिन आज रामलला को हरे रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी।