फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राष्ट्रपति के भव्य स्वागत की तैयारी

विज्ञापन
13-अयोध्या राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व रेलवे स्टेशन के निकट तैयारियों में जुटे कर्मी - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 29 अगस्त को राम नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं। भारत देश के वह पहले राष्ट्रपति होंगे, जोकि रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। पहली बार आ रहे राष्ट्रपति का अयोध्या में भव्य स्वागत हो, इसका खाका तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति अयोध्या के जिस जिस मार्ग से होकर गुजरेंगे उन मार्गों को सजाया व संवारा जा रहा है। इसके अलावा कई मार्गों का फिर से निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति अयोध्या में करीब 4 घंटे रहेंगे। 29 अगस्त को विशेष ट्रेन से अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। अयोध्या रेलवे स्टेशन से सटे मार्गों को दुरुस्त करने के साथ-साथ उन्हें सजाया भी जा रहा है। राष्ट्रपति रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद राम कथा पार्क में रामायण कांक्लेव सहित कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने बताया कि राम कथा पार्क में राष्ट्रपति के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।
पूरे पार्क को सजाया जाएगा उनके पहुंचते ही वैदिक मंत्रों चारों की ध्वनि के बीच उनका स्वागत होगा। इसके साथ ही 15 मिनट का रामायण गान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पहली बार अयोध्या आ रहे देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत को लेकर संत भी उत्सुक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें