फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में की प्रार्थना, भारत बने दुनिया का नंबर एक देश-केजरीवाल

विज्ञापन
अयोध्या-सरयू का पूजन करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार दोपहर बाद अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शाम को सरयू तट पर मां सरयू का अभिषेक पूजन कर महाआरती उतारी।
विज्ञापन

करीब 40 मिनट तक पूजन-अर्चन के दौरान वे भक्तिभाव में लीन नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर अभिभूत हूं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा प्रभावित करती है।
भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रार्थना की है कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने। सीएम केजरीवाल ने कहा कि130 करोड़ भारतवासी मिलकर इसको संभव बना सकते हैं।
विज्ञापन

मेरा दिल्ली चलाने का जो पांच साल का अनुभव है, उसके आधार पर यदि हम एक परिवार की तरह, टीम की तरह काम करें, बीच के भेदभाव, दीवारों को गिराकर काम करें तो निश्चित ही हम दुनिया की बड़ी शक्ति बन सकते हैं।
कहा कि मां सरयू से दिल्ली, उत्तरप्रदेश व भारत के कल्याण की कामना की है। पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। अभी स्थिति थोड़ी सुधरी है। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि देश को जल्द ही इस महामारी से निजात मिले।
इससे पूर्व वे ठीक शाम को छह बजे सरयू घाट पहुंचे। महंत दिलीप दास आदि संतों ने अभिनंदन किया। उनकी आरती व पूजा के लिए अलग से आरती घाट निर्मित किया गया था। जिसे आम आदमी आरती घाट का नाम दिया गया है।
सबसे पहले उन्होंने मां सरयू का दुग्धाभिषेक किया और उसके बाद मां सरयू की महाआरती उतारी। उपस्थित निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत धर्मदास से आशीर्वाद लिया। अरविंद केजरीवाल अपने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे हैं।
वे शहर के एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह आठ बजे हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इस मौके पर आप के प्रदेश प्रभारी/सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल का अयोध्या में विरोध भी शुरू हो गया है। पार्टी की ओर से सीएम केजरीवाल के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग्स भी लगाई गईं हैं।
पुराना बस स्टॉप के पास लगी होर्डिंग्स पर अज्ञात लोगों द्वारा कालिख पोत दी गई। वहीं रामनगरी के संतों ने भी केजरीवाल के दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामलला ने सभी विपक्षी पार्टियों को राममय बना दिया है। जो दर्शन करने आता है, आए उसका स्वागत है। किस उद्देश्य से आता है वही जाने।
हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने केजरीवाल को एक्सीडेंटल चुनावी हिंदू करार दिया है। कहा कि वे शुद्ध रूप से कालनेमि हैं। इनसे हिंदुओं को सावधान रहना चाहिए।

अयोध्या-सरयू का पूजन करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-सरयू का पूजन करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-सरयू का पूजन करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें