उन्होंने अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का सिर काट कर लाने वाले को एक करोड़ देने का एलान किया है। मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस को तहरीर देने के बाद परमहंसाचार्य आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
जगद्गुरु परमहंसाचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अकाली दल के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का सिर काट कर लाने वाले को एक करोड़ देने का एलान किया है। मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस को तहरीर देने के बाद परमहंसाचार्य आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि देश आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर कर देने वाले भगत सिंह के खिलाफ अमर्यादित बात बर्दाश्त नहीं होगी। मान ने भगत सिंह को आतंकवादी कह कर संबोधित किया था।
परमहंसाचार्य ने मान के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जो भी सांसद सिमरनजीत सिंह मान का सिर कलम करेगा उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भगत सिंह को आतंकवादी कह कर संबोधित किया था। इसे लेकर ही अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर अकाली दल सांसद के काफी आहत हैं। कोतवाली प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि परमहंसाचार्य की तरफ से तहरीर मिली है। इसका परीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है।