फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ जूनियर में मोनिका व अर्जुन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। न्याय पंचायत स्तरीय बेनीगद्दोपुर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय समदा के प्रांगण में किया गया। 100 मीटर दौड़ जूनियर में मोनिका व अर्जुन ने बाजा मारी। प्रतियोगिता में समदा के बच्चों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में डाली चरावां प्रथम व साइना बेनी गद्दोपुर द्वितीय तथा 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन समदा प्रथम व महताब आलम बेनीगद्दोपुर द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में मोनिका समदा प्रथम व अन्नू बरांव द्वितीय तथा 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में अर्जुन कोरो राघवपुर प्रथम व विमलेश सिंह समदा द्वितीय रहे।
प्राइमरी 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शशांक पांडे समदा प्रथम व सिद्धार्थ चरावा द्वितीय रहे तथा प्राइमरी 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंशिका गोसाई का पूरा प्रथम व रिशु बेनी गद्दोपुर द्वितीय घोषित हुए। वहीं जूनियर 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में भरत समदा प्रथम व अर्जुन कोरो राघवपुर द्वितीय तथा 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग जूनियर में लक्ष्मी बराव ने प्रथम व कोमल कोरो राघवपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में बेनीगद्दोपुर की टीम विजेता व बालक वर्ग में भी बेनीगद्दोपुर की टीम विजेता घोषित हुई। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में कोरो राघवपुर विजेता व जूनियर बालक वर्ग में बेनीगद्दोपुर विजयी हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, मंत्री प्रवेश कुमार, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, दीपक कुमार, डॉ. संतोष वर्मा, झिनकाई निषाद, मायावती, सुनीता वर्मा, अल्केश पांडेय व रणजीत कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें