27-अयोध्या-अंगूरीबाग क्षेत्र का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव सिंचाई जलसंसाधन एवं परती भूमि विकास
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव टी. वेंकटेश एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने वार्ड दिल्ली दरवाजा स्थित अंगूरीबाग कॉलोनी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी ने डेंगू के प्रकोप के दृष्टिगत जनमानस में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाने व नागरिकों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि यह भी विशेष ध्यान रखा जाए किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए, कूड़े नियमित उठान सुनिश्चित कराए जाने के साथ-साथ कूड़ा स्थल को ब्लीचिंग, मैलाथियान एवं चूने आदि से विसंक्रमित किया जाए।
जिससे संक्रमण की संभावना नगण्य रहे। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी एवं डीएम ने अंगूरीबाग स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक क्षितिज मिश्र आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। संवाद