फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के 7500 विद्वानों व संतों ने दी मोदी को शुभकामनाएं

विज्ञापन
07-विश्वनाथ धाम कॉरीडोर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महास? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। गंगा से शिव का एकाकार करा रहे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम की अगवानी के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश के प्रमुख संत - धर्माचार्यों सहित सनातन धर्म के सभी संप्रदायों के प्रमुख व गणमान्य लोग काशी पहुंचेंगे। पूरे विश्व के 7500 विद्वानों, संत-धर्माचार्यों ने पीएम मोदी को शुभकामना संदेेश भेजा है। अयोध्या के संतों, राममंदिर के ट्रस्टियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पीएम मोदी को शुभकामना संदेश भेज काशी में कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम को विश्वस्तरीय उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोग बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी को ऑनलाइन शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। अयोध्या से साधु-संतों सहित विभिन्न संगठनों, राजनीतिक हस्तियों, स्कूल-कालेज, ट्रस्ट की ओर से अब तक करीब पांच सौ बधाई संदेश वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस एतिहासिक कार्य पर विश्व के प्रसिद्ध 7500 विद्वानों एवं साधु-संतों से शुभकामना संदेश ऑनलाइन प्राप्त किए जाने के लिए साफ्टवेयर विकसित किया गया है। यूपी धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से जारी लिंक पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आईडी, संस्था का नाम, स्थान देश एवं प्रदेश लिखकर अपने शुभकामना संदेश की इमेज अपलोड की जा रही है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्यकाल में स्वयं उन्हीं के मन-मस्तिष्क की कल्पनाएं काशी में बाबा विश्वनाथ के प्राकट्यस्थल पर साकार रूप ले रही हैं। विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाने वाला यह कार्य है।
विज्ञापन

कॉरिडोर उद्घाटन का साक्षी बनने को अयोध्या से सौ संत रवाना
- पीएम मोदी के हाथों में बाबा विश्वनाथ धाम में कॉरिडोर उद्घाटन कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए अयोध्या से करीब सौ संत रविवार को रवाना हुए। दशरथ महल के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, ज.गु. डॉ.राघवाचार्य, ज.गु. रामदिनेशाचार्य, ज.गु. अनंताचार्य, महंत सियाकिशोरी शरण, महंत सुरेश दास, महंत रामशरण दास रंगमहल, महंत करूणानिधान शरण, महंत रामदास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत डॉ.भरत दास, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीदास, सहित राममंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, डॉ. अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि सहित अन्य लोगों ने यूपी धर्मार्थ विभाग की ओर से जारी किए लिंक पर शुभकामना संदेश अपलोड करने के साथ काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें