फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर सेना का फर्जी जवान गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 08:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मिलिट्री इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि एक युवक सेना का फर्जी जवान बनकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर धन उगाही कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर थाना रौनाही पुलिस ने सेना का फर्जी जवान बनकर बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर धन उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बेल्ट, आई कार्ड व पर्स आदि बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ इसी तरह के मामले में थाना कैंट में वर्ष 2018 में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उसे गिरफ्तार भी किया गया था। वर्तमान में वह जमानत पर था।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मिलिट्री इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि एक युवक सेना का फर्जी जवान बनकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर धन उगाही कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार को थाना रौनाही प्रभारी शमसेर बहादुर सिंह व उनकी टीम ने ड्योढीबाजार बैदरापुर मोड़ के पास से आरोपी संजय विश्वकर्मा (25) निवासी ग्राम तिसौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने आपको आर्मी का जवान बताकर सीधे साधे बेरोजगार लोगों को अपने विश्वास में लेकर उन्हें आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके बेवकूफ बना कर धन उगाही करता था। आरोपी के पास से इंडियन आर्मी लिखी हुई वर्दी, एक पीकैप, एक हरे रंग की बेल्ट, एक काले रंग का पर्स जिस पर इंडियन आर्मी फोर्स लिखा है, दो आधार कार्ड, दो फर्जी पहचान पत्र जो एआरटीवाई सेंटर नासिक से जारी हुए हैं।
विज्ञापन


जिस पर संजय सिंह तथा एक पर चंद्रशेखर ओझा लिखा हुआ है व एक बाइक बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से थाना कैंट में वर्ष 2018 में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 140/34 के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद थाना रौनाही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 419, 420, 406, 467, 468, 471, 140 के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें