फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनपदों के 424 परीक्षा केंद्र पर 1.96 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
3-अयोध्या-डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग-एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी। 26 दिनों तक चलने वाली ये परीक्षाएं 9 अप्रैल को समाप्त होंगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए सात जनपदों में कुल 424 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 1.96 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूरी परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

14 मार्च से शुरू होने वाली बीए, बीएससी एवं बीकॉम भाग-एक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 1.96 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बीए के 1 लाख 56 हजार, बीएससी के 33 हजार व बीकॉम के 6600 छात्र-छात्राएं प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सात जनपदों में 424 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नकलविहीन परीक्षा के लिए इन केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सात जनपदों में 17 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों से प्रश्न पत्र का वितरण एवं उत्तर पुस्तिका का संकलन किया जाएगा। करीब 26 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी, सभी परीक्षा केंद्रों के कक्ष में सैनिटाइजर का प्रबंध किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी, शिक्षक व कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क लगाए छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंद्रु चतुर्वेदी ने बताया कि इसके लिए विश्वविद्यालय ने संबद्ध सभी महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवीन परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। ध्यान रहे कि पूर्व में यह परीक्षा 20 जनवरी 2022 से शुरू होनी थी। एनईपी-2020 के अंतर्गत होने वाली बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर की इस परीक्षा को कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें