फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंचे अयोध्या के डॉ. अभिषेक राजपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के रामनगर के रहने वाले शिक्षक डॉ. अभिषेक राजपाल का चयन कौन बनेगा करोड़पति में हुआ है। पेशे से शिक्षक डॉ. राजपाल ने फास्टर फिंगर फर्स्ट तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसमें पहुंचने वाले वे पहले प्रतिभागी हैं। 18 से 21 अक्तूबर के बीच इसका प्रसारण होगा। डॉ. राजपाल ने बताया कि कई चरणों के बाद ऑनलाइन ऑडिशन में जीके परीक्षण हुआ।
अंत में पूरे भारत से चयनित लगभग 750 प्रतिभागियों का साक्षात्कार हुआ। उन्हीं में से 150 प्रतिभागियों का चयन केबीसी 2021 में प्रतिभाग करने के लिए हुआ।
उनके चयन पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओम प्रकाश अंदानी, मुखिया मेवल दास, मुखिया राजकुमार मोटवानी, मुखिया धर्मपाल रावलानी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. महेश सुरतानी, महासचिव पवन जीवानी, यूथ विंग के अध्यक्ष उमेश जीवानी, सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मन्ध्यान आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें