फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिफ्ट में शुरू की जाय डेंगू जांच की सुविधा-टी वेंकटेश

विज्ञापन
23-अयोध्या-जिलाअस्पताल का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव सिंचाई जलसंसाधन एवं परती भूमि विकास - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अपर मुख्य सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन व जिले के नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर संक्रामक रोगों से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय निदान केंद्र में पहुंचे नोडल अधिकारी ने जांच की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए दो शिफ्टों में डेंगू, मलेरिया की जांच शुरू कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी टी. वेंकटेश शनिवार की दोपहर अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ओपीडी, इमरजेंसी ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण करने के बाद डेंगू वार्ड व बच्चा वार्ड पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल की ओर से मिल रही सुविधाओं का फीड बैक लिया। सभी वार्डों व ओटी आदि का निरीक्षण करने के बाद वह महिला अस्पताल के पीछे बने क्षेत्रीय निदान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर बनी सेंटीनल लैब में एक ही शिफ्ट में मलेरिया व डेंगू की जांच सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से दोनों शिफ्टों में अनिवार्य रूप से जांच की सुविधा संचालित रखने का निर्देश दिया। कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी होने की बात कही। उन्होंने कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराकर सेवाएं संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कोरोना के साथ ही डेंगू, मलेरिया व बुखार के रोगियों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कहा कि ओपीडी में आने वाले ऐसे रोगियों पर विशेष नजर रखी जाए और उनकी अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। मरीज संक्रमित मिलने पर उसका कोविड की भांति विशेष सतर्कता व सावधानी बरतते हुए इलाज किया जाय। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, प्रभारी सीएमएस डॉ जीसी पाठक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें