फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली से उड़ा लूट ली बाइक

Thu, 01 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाबा बाजार-रुदौली मार्ग पर बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार बाइक लूट ली और भाग निकले। गोली लगने से घायल युवक करीब घंटे भर तक मार्ग पर ही पड़ा तड़पता रहा। तलाश में निकले जीजा की सूचना पर पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी रुदौली पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद सीमाओं को सील कर पुलिस रात भर बदमाशों को तलाशती रही लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह डीआईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

रुदौली के वजीरगंज मोहल्ला निवासी मो. यूनुस का पुत्र अलीम (22) बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे अपने जीजा अनवारुल को उनके घर पकड़िया गांव छोड़ने के लिए बाइक से निकला था। रात करीब नौ बजे जीजा को छोड़ कर अलीम वापस बाइक से अपने घर के लिए निकल पड़ा लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


जीजा ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो घंटी बजती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर जीजा अपने साले अलीम को ढूंढने निकल पड़ा। कर्मा व आजादनगर के बीच सड़क पर जीजा ने साले को खून से लथपथ पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी बाइक भी मौके से गायब थी।

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। गोली कमर से ऊपर पीठ के पास लगी थी। यह खबर कुछ ही देर में आग की तरह क्षेत्र में पहुंच गई।

सीएचसी पर सैकड़ों लोेगों की भीड़ जमा हो गई। मृत युवक के परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अलीम बहुत ही सीधा लड़का था, वह रुदौली रेलवे स्टेशन पर टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस करता था। पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर किसने उनके बेटे को गोली मार दी।

सीएचसी पहुंचे सीओ रुदौली संतोष कुमार ने एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण से बात कर सीमाओं को सील करा दिया और बदमाशों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी। देर रात तक एसपी ग्रामीण व सीओ घटनास्थल पर डटे रहे। रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।

डीआईजी आरसी साहू ने गुरुवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को घटना के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। सीओ ने बताया कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मृतक के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें