फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम शिक्षक ने की छात्र की पिटाई

Thu, 01 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पिटार्ई से घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स इंटरनेशनल स्कूल के एक छात्र की बुधवार को स्कूल में शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे छात्र जख्मी हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। छात्र के चाचा ने कोतवाली नगर में स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी एक शिक्षक को निष्कासित कर दिया है। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी नाजिम अली ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका भतीजा तौहीद शहर के सरकुलर रोड पर स्थित एम्स इंटरनेशनल स्कूल में सातवीं का छात्र है।

31 अगस्त की सुबह स्कूल में शिक्षक डीवी सिंह ने तौहीद की जमकर पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। जब वह स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने उन्हें पिटाई की फुटेज दिखाते हुए आरोपी शिक्षक डीवी सिंह को निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में नाजिम ने कोतवाली नगर में आरोपी शिक्षक डीवी सिंह व रीना मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल रीना मिश्रा का कहना है कि शिक्षक डीवी सिंह ने छात्र की पिटाई की थी, जिसे निष्कासित कर दिया गया है। कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें