जिले के हैदरगंज व रुदौली क्षेत्र से तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। सभी मामलों में तहरीर पुलिस को दी गई है। हैदरगंज पुलिस को दी गइ तहरीर में किशोरी की मां का आरोप है कि गांव का ही अंशु सिंह उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
घटना बुधवार देर शाम की है। जब वह नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर जा रही थी। जानकारी पर अंशू से पूछताछ की गई तो उसने कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया और जान से मार डालने की धमकी दी। थाना प्रभारी सतीश यादव ने गुरुवार को बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं रुदौली पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के गयाप्रसाद और 15 वर्षीय किशोरी के पिता की तहरीर पर उसके गांव के ही खुर्शीद के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। किशोरियों की तलाश कराई जा रही है।