थाना क्षेत्र के निकटवर्ती एक गांव में तीन सप्ताह पूर्व नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश के मामले में पंचायत ने आरोपी पर आर्थिक दंड लगाकर समझौता करा दिया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इनकार रही है। अर्थदंड की राशि का भी पता नहीं चल सका है।
15 वर्षीय लड़की दोपहर में घर में थी, तभी पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की नीयत से दबोच लिया । बहन की आवाज पर पास ही के कमरे में सो रहा उसका छोटा भाई जाग गया और उसने शोर मचाते हुए किवाड़ खोल दिए। आरोपी पक्ष के लोगों ने लडकी के पिता को इज्जत का वास्ता देते हुए दबाव बनाकर थाने जाने से रोक लिया था।
पता लगने पर लड़की के मामा ने अपने बहनोई को ले जाकर थाने पर जाकर तहरीर दिलाई थी पुलिस कई बार गांव गई, परंतु घटना के संज्ञान से इनकार करती रही। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को हुई पीड़ित और आरोपी पक्ष के साथ संभ्रांत लोगों की पंचायत हुई जिसमें अर्थदंड लगाकर मामला निपटा दिया गया।