फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व टैंपो चालक में मारपीट, केस दर्ज

Sat, 19 Sep 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक की शिकायत पर मारपीट, दुर्व्यवहार और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार की सुबह श्याम सुंदर सरस्वती इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान विषय के शिक्षक जगप्रसाद मौर्या साथी शिक्षक के साथ साइकिल से स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अमानीगंज में एक टैंपो ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल सवार शिक्षक और टैंपो चालक के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि मौके पर एकत्र टैंपो चालक के परिचितों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। वहीं चालक चंदन ने भी पिटाई किये जाने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिक्षक जगप्रसाद मौर्या की शिकायत पर टैंपो चालक चंदन निवासी अमानीगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें