हाईस्कूल की एक छात्रा गणतंत्र दिवस पर कॉलेज जा रही थी। तभी पीछे से एक कार आकर छात्रा के पास रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। उन्होंने सरेराह छात्रा को कार में खींचने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। इस पर तीनों युवक कार छोड़कर भाग खड़े हुए। पिता की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
खंडासा थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने कॉलेज जा रही थी। करीब साढ़े 10 बजे पीछे से आई एक कार में सवार तीन युवकों ने छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को दौड़ा लिया। युवक कार छोड़ भाग निकले। पुलिस ने अनुज, प्रशांत व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।