फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बरेली ट्रांसफर होगा खान मुबारक

Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के माफिया खान मुबारक को मंडल कारागार फैजाबाद से बरेली जेल स्थानांतरित करने का आदेश कारागार प्रशासन को मिल गया है। आदेश पहुंचने के बाद माना जा रहा है कि उसे जल्द बरेली पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि उसका जेल ट्रांसफर कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ही हो सकेगा। शनिवार को अंबेडकरनगर में मामले की पेशी के बाद अनुमति मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बताते चलें कि माफिया खान मुबारक के फैजाबाद जेल में निरुद्ध रहने के दौरान बीते सप्ताह उसके दो वीडियो सोशल साइट्स पर वॉयरल हुए थे। पहले आए वीडियो में उसे टांडा के एक व्यापारी को कोड़े मार प्रताड़ित करते और सिर पर बोतल रख गोली मारते दिखाया गया था।

ठीक अगले दिन फिर वॉयरल हुए दूसरे वीडियो में उसने अपनी जान का खतरा बताते हुए फैजाबाद के एक बाहुबली विधायक व जेल प्रशासन से खतरा जताया था। इसके साथ ही माफिया ने पेशी के दौरान हमले की भी आशंका जताई दी थी और घटना होने पर खाकी व खादी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसी के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई और उसके जेल ट्रांसफर की तैयारी शुरू हो गई थी। पिछले दिनों आला अफसरों का बयान भी आया था कि माफिया खान मुबारक को बरेली की सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया जाएगा। तब जेल प्रशासन को कोई आदेश नहीं मिला था, लेकिन गुरुवार शाम शासन से स्थानांतरण का आदेश जारी हो गया।

प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक/जेलर कैलाशपति त्रिपाठी ने आदेश मिलने की पुष्टि की। मगर उनका कहना है कि उक्त आदेश में केवल बरेली ही लिखा है। इसका जिक्र नहीं है कि उसे बरेली की सेंट्रल जेल या जिला जेल स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसफर के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।

उधर, माफिया ने कोर्ट में अर्जी देकर ट्रांसफर न किए जाने की भी मांग की है। उक्त मामले में 25 जुलाई को अंबेडकरनगर की जिला अदालत में सुनवाई होनी है। पेशी के बाद कोर्ट की अनुमति मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें