फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की मौत

Fri, 24 Jul 2015 11:02 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जियारत करने आए एक जायरीन तालाब में नहाते समय डूब गया। किशोर को किसी तरह बाहर निकालकर आनन फानन में उसे सीएसची भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अंबेडकर नगर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर दो दिन पूर्व जियारत के लिए अपने परिवार के साथ आया अंबेडकर नगर का वसीम अहमद (15) पुत्र फितूर दादा मियां की मजार के पीछे बने तालाब में शुक्रवार को नहाने गया था।  नहाते समय किशोर गहराई में जाने पर डूब गया। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने देखा तो उसे बाहर निकालकर सीएचसी देवा ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता फितूर ने बताया कि वह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी व बेटे के साथ मजार पर जियारत करने आए थे। कोतवाल मनोज कुमार पंत ने बताया कि गहराई में जाने से किशोर की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें