फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान की हत्या

Fri, 28 Apr 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की भोर एक बुजुर्ग किसान का खून से लथपथ शव मिलने के बाद हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना व पड़ताल की। मृतक के सिर में धारदार हथियार के वार का निशान देखा गया। बुजुर्ग का शव झोपड़ी के बाहर खेत किनारे मिला है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि चोरी की आहट पर आवाज लगाने के चलते बुजुर्ग किसान की हत्या की गई। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहादतगंज क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित गांव मिर्जापुर में बुजुर्ग किसान हनुमान प्रसाद (65) पुत्र श्रीराम तथा उसका संयुक्त परिवार निवास करता है।

वह अपने घर से थोड़ी दूर स्थित अपनी झोपड़ी में रात गुजारता था। उसकी झोपड़ी के सामने ही गांव निवासी बबलू सिंह का मकान है। वर्तमान में बबलू अपने घर में ताला बंद कर रखवाली का जिम्मा बुजुर्ग किसान को देकर कहीं बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन


रोज की तरह गुरुवार शाम खा-पीकर हनुमान सोने के लिए अपनी झोपड़ी में चला गया। शुक्रवार की भोर लगभग चार बजे उसकी पत्नी निर्मला शौच के लिए खेत की ओर गई और झोपड़ी में सोये अपने पति हनुमान को आवाज दी।

कोई जवाब न मिलने पर उसने झोपड़ी में देखा तो हनुमान बिस्तर से गायब मिला। आसपास तलाशने पर वह थोड़ी दूर पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी तो गांव में हलचल मच गई।

गांव वाले मौके पर एकत्र हो गए और सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पड़ताल मेें गांव निवासी बबलू सिंह के घर की कुंडी टूटी पाई गई है, हालांकि हालात बता रहे थे कि घर से चोरी नहीं हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार व गांव वालों से जानकारी ली।

लोगों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक के इकलौते बेटे राजितराम ने बताया कि तहरीर पुलिस को दी गई है। हत्या की वजह समझ में नहीं आ रही है। बबलू के मकान की कुंडी टूटी हुई मिली है।

आशंका है कि चोरी के प्रयास के दौरान आहट पर उसके पिता मकान की ओर गये तो माजरा देख चोरों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस बाबत कैंट थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया   है। प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें