फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप

Thu, 23 Jul 2015 12:54 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस के एक किशोर ने मामले की जानकारी विवाहिता के ससुर को दी। मौके पर पहुंचे ससुर को जान-माल की धमकी देते हुए तीनों आरोपी फरार हो गये।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
बताया गया कि थाने के गयासपुर चौकी क्षेत्र में गांव किनारे दलित वनराजा बस्ती है।

मंगलवार को 20 वर्षीय विवाहिता के परिवारीजन गांव के ही रहने वाले एक किसान के खेत पर धान की रोपाई करने गये थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अशोक यादव, सुरेश यादव व प्रदीप यादव वनराजा के छप्परनुमा आवास में घुस गये।

घर में भोजन पका रही विवाहिता को अकेली पाकर मुंह दबा दिया और जमीन पर गिराकर दुष्कर्म किया। विवाहिता की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी के घर के एक लड़के मामले की जानकारी विवाहिता के ससुर को दी।
विज्ञापन


आनन-फानन ससुर मौके पर पहुंचा तो तीनों आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पीड़िता का कहना है कि दुराचारियों की ओर से उसको शिकायत करने अथवा मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

आरोपी क्षेत्र के दबंग हैं, जिसके चलते वह तथा परिजन मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। गांव के कुछ लोगों की ओर से साहस दिलाये जाने के बाद बुधवार को पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। 

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि दलित विवाहिता की शिकायत पर अशोक यादव, सुरेश यादव व प्रदीप यादव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न तथा धमकी आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। घटना की सूचना पर सीओ महेंद्र सिंह चौहान ने मौका-मुआयना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें