फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग ने व्यापारी को लूटा

Mon, 21 Aug 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/फैजाबाद
विज्ञापन
कैश वैन से लूट
विज्ञापन
 बाइकर्स गैंग के लुटेरों ने रविवार रात बाइक सवार दुकानदार को अपना निशाना बनाया। पहले बाइक ओवर टेक की, फिर तमंचे से फायर कर दहशत फैलाई। बाद में तमंचे की बट से हमला करके व्यापारी की सोने की चेन व दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी युवक अर्जुन कनौजिया पुत्र हवलदार निवासी पुरुषोत्तम पट्टी सिंगवन थाना अहिरौली जिला अंबेडकरनगर की गोसाईगंज के कटरा मोहल्ले में लांड्री की दुकान है। वह रविवार रात करीब 8:30 बजे अपने घर से भोजन के उपरांत दुकान पर आ रहा था।

गोसाईगंज थानाक्षेत्र के बाला पैकौली रोड स्थित चंद्रदीप गांव के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे ओवरटेक किया, फिर धक्का देकर बाइक सहित गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता लुटेरों ने उसके नजदीक आकर तमंचा लहरा कर उसके गले से सोने की चेन खींच ली। विरोध करने पर लुटेरे हवाई फायर करते हुए तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिए और उसके दो मोबाइल व सोने की टूटी हुई आधी चेन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल गोसाईगंज थाने पहुंचकर दी, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। दूसरे दिन सोमवार सुबह मामले की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुरेश पांडे बताया की घटना की शिकायत मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें