मवई ब्लॉक में प्रधानी का चुनाव भले ही खत्म हो गया हो लेकिन लोगों के बीच पैदा हुई रार का असर दिखने लगा है। गुरुवार को मवई के भनियापुर मजरे भटमऊ नरायनपुर में एक युवक की महज इसलिए पिटाई कर दी गई क्योंकि उसने प्रधानी के चुनाव में आरोपी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया था।
भनियापुर निवासी विजय कुमार बुधवार को रिश्तेदारी से वापस अपने घर जा रहा था। भनियापुर मोड़ के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित का इलाज सीएचसी मवई में चल रहा है।
दूसरी घटना तालगांव में घटी। गांव निवासी दीपक शुक्ला बुधवार सुबह किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों से उसकी चुनावी कहासुनी हुई।
जिसके बाद लोगों ने उसे पीट दिया। पुलिस दोनों युवकों को थाने पकड़ लाई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।