फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चालक पर ताना तमंचा

Thu, 03 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात यहां एसबीआई तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य भगत सिंह डसीला के चालक पर बागनाथ गली निवासी किसन सोनी ने तमंचा तान दिया। बाद में पुलिस ने किसन सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, सोनी का तमंचा पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार रात लगभग साढे़ नौ बजे डसीला का चालक उनकी कार को लेकर एसबीआई तिराहे के पास गुजर रहा था। यहां दुग बाजार निवासी किसन सोनी और उनके साथी खड़े थे। हार्न बजाने को लेकर दोनों के मध्य विवाद हुआ। आरोप है कि किसन ने चालक के साथ मारपीट की और उस पर तमंचा तान दिया।  सूचना मिलने पर डसीला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डसीला और उनके साथी किसन को पकड़कर कोतवाली ले आए। हालांकि तब तक गश्ती पुलिस भी मौके पर आ चुकी थी। पुलिस के अनुसार सोनी के पास से कट्टा बरामद हुआ है, जिसे सीज कर दिया है। सोनी के खिलाफ पुलिस ने धारा 506 , 507 और 25 आर्म्स एक्ट में दो अलग अलग मामलेे दर्ज किए हैं। वृहस्पतिवार को उन्हेें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें