फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक
विज्ञापन

अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए संकल्पित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक अनुष्ठान के क्रम में सोमवार को 25 लाख पार्थिव शिवलिंग का पूजन अभिषेक 121 वैदिक पंडितों द्वारा विधिविधान पूर्वक किया गया। इस अवसर पर अखंड सीताराम नाम संकीर्तन एवं मानस का नवाह पारायण भी श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

अनुष्ठान के संयोजक महंत दिलीप दास त्यागी ने बताया कि 28 वर्षों तक निरंतर एक पैर पर खड़े होकर तपस्या करने वाले सिद्ध संत भगवान दास खड़ेश्वरी महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के लिए संकल्पित है। बताया कि देश के अन्य स्थानों पर भी राममंदिर निर्माण के लिए ऐसे अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को रुद्राभिषेक के बाद महंत सियारामशरण द्वारा मानस महात्म्य पर प्रवचन भी किया गया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को अपराह्न 3 बजे विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। अनुष्ठान का समापन 23 फरवरी को श्रीरामवैदेही भगवान का वार्षिकोत्सव के साथ संपन्न होगा। अनुष्ठान के अवसर पर महंत रामप्रकाश दास, महंत रामबिहारी दास, महामंडलेश्वर बजरंग दास, महंत शशिकांत दास, महंत लक्ष्मण दास इंदौर, महंत जन्मेजय शरण समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें