फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के निमंत्रण जाने पर फंदे से झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

प्रेमनगर(फतेहपुर)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सेमौरी गांव में रविवार रात निमंत्रण में पति के जबरन चले जाने से पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति के आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती ने प्रेम विवाह किया था।

सेमौरी गांव निवासी लालचंद्र पाल ने 2012 में कौशांबी जिले के सैनी थाने के घरियालीपुर गांव निवासी गैर बिरादरी की मंजू देवी से प्रेम विवाह किया था। मंजू देवी के मायके वालों ने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। रविवार शाम पति एक जगह निमंत्रण में जाने को तैयार हुआ, मंजू ने उसे मना किया। न मानने पर उनमें विवाद होने लगा, इसी बीच पति जबरन निमंत्रण में चला गया।
विज्ञापन


देर रात जब लौटा तो पत्नी का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे में लटका मिला। दूसरे कमरे में छोटे-छोटे चार बच्चे सो रहे थे। घर में पति, पत्नी, बच्चों के अलावा और कोई नहीं रहता था।
विज्ञापन


कार्यवाहक थानाध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ युवती के मायके सूचना भेजी गई है, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है और न ही किसी तरह का कोई आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें