फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला धरा गया
विज्ञापन

अयोध्या। फर्जी वीजा बनाकर लोगों से पैसे हड़पने के आरोप में अयोध्या पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अयोध्या के शास्त्रीनगर स्थित एक मंदिर में आरोपी युवक बीते तीन माह से रहकर अपने कारोबार का जाल बिछाए था।

पकड़े गए युवक पर गाजीपुर के रहने वाले कुछ लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पकड़ा गया युवक रामभरत उर्फ विशाल यादव निवासी बसंतपुर पोस्ट बेनीपुर मिझौड़ा जिला अंबेडकरनगर का निवासी है।
विज्ञापन


गाजीपुर के रहने वाले चार युवकों अजय, रामपारीख, प्रभुनाथ व कोलेश्वर ने रामभरत पर फर्जी वीजा बनाने के नाम पर 80 हजार रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। चारों युवकों से आरोपी ने क्रमश: 80-80 हजार रुपए वीजा बनाने के नाम पर लिए।

यही नहीं फर्जी वीजा के साथ 10 अप्रैल 2017 को शारजाह, थाईलैंड जाने का एयर टिकट भी दिया था, लेकिन जब विदेश जाने को निकले युवकों को पता चला कि टिकट व वीजा नकली है तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि हमने आरोपी की तलाश शुरू की और जानकारी मिलने पर अयोध्या पहुंच गये तथा युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की विवेचना कर रहे लक्ष्मणघाट चौकी प्रभारी ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी वीजा व एयर टिकट बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में पकड़े गए युवक रामभरत यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें