फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र में बाकरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक बाराबंकी के रहने वाले थे। बताया जाता है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।


लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे एक बाइक गलत दिशा में जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि एसयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



इस दुर्घटना में बाइक सवार ताज मोहम्मद (20) व सदानंद (22) निवासी शेखपुर सतरिख जनपद बाराबंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ गई। सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। वाहन में कौन सवार था, उसका पता लगाया जा रहा है। मृतकों के परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें