फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से शांति भंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता से शांतिभंग का खतरा
विज्ञापन

महाराजगंज थाना पुलिस ने तामील कराया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
अमसिन (फैजाबाद)। महाराजगंज पुलिस को भाजपा के मंडल अध्यक्ष से ही शांति भंग का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नोटिस थमा दिया है। शुक्रवार को महाराजगंज थाना पुलिस ने समंथा गांव निवासी भाजपा नेता अमर बहादुर सिंह गुड्डू के घर नोटिस तामील कराया है, जिसमें जिसमें उन्हें शांति भंग की धारा 107, 151 व 116 के तहत जमानत कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कौडिल्ला गांव निवासी विक्रम कुमार पुत्र रामकृपाल समंथा गांव स्थित अपनी बहन के यहां एक माह पूर्व जा रहा था। रास्ते में नहर के पास लुटेरों ने उससे 14,000 नकद, मोबाइल व घड़ी छीन ली। घटना में शामिल लुटेरों की पहचान पीड़ित ने समंथा गांव के दो युवकों के रूप में किया था। मामले को लेकर पीड़ित युवक के साथ भाजपा के अवध प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, जिला मंत्री अशोक वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह गुड्डू, आदि थाने गये हुए थे, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब घटना के एक माह बाद भाजपा नेता को ही नोटिस थमा दिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्रीय भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू से की है। वहीं, थानाध्यक्ष महराजगंज जेपी गुप्ता ने बताया की गलती से नोटिस चली गई है, उसे खत्म करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें