फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी युवती को नाविक व एसडीआरएफ की टीम ने बचाया

विज्ञापन
25-अयोध्या-रेस्कयू कर एसडीआरएफ ने युवती को बचाया - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में बुधवार की दोपहर जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री सरयू तट पर आरती कर रहे थे, तभी एक युवती ने आत्महत्या की नीयत से पुल से नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद नाविक अन्नु माझी की तत्परता से जान बची। बाद में गश्त कर रही एसडीआरएफ की टीम ने युवती को किनारे पहुंचाया। पुलिस ने उसे परिवारीजनों के सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई प्रदेश के मुख्यमंत्री सरयू आरती कर रहे थे। तभी एक 22 वर्षीय युवती ने पुराने पुल से नदी में छलांग लगा दी, वह नदी में डूने लगी। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान नदी में सुरक्षा की दृष्टि से गश्त कर रही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पानी में डूब रही युवती के पास पहुंची, और लाइफ जैकेट की सहायता से रेस्क्यू कर उसे सकुशल बचा लिया।
युवती कोतवाली नगर के फतेहगंज इलाके की रहने वाली है, नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि युवती घरवालों की डांट से नाराज होकर ऐसा कदम उठाया। मौके पर आए उसकी मां व भाई युवती को समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। एसडीआरएफ की टीम में एचसीपी अरविंद पांडेय, आरक्षी नीरज मिश्रा, भूपेंद्र यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें