फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधी याचिकाओं का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। बताया कि लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए तथा सुलह समझौते के वादों को चिह्नित करने के लिए जनपद फैजाबाद/अयोध्या में प्री ट्रायल बैठक का आयोजन 24 अगस्त, 31 अगस्त और सात सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम से संबंधित याचिकाओं के लिए इन तिथियों के अतिरिक्त एक विशेष प्री-ट्रायल बैठक छह सितंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें