फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के आरोपी महंत पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूजा-पाठ के बहाने युवती से दुष्कर्म के आरोपी महंत के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी महंत पर पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने गुरुवार को अयोध्या कोतवाली में महंत पर इसका आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
दिल्ली के एक लड़के से उसकी दोस्ती है। उसके घर वाले इसके लिए तैयार नहीं हैं। लड़की को इस प्रेम बंधन से मुक्त कराने के लिए परिजन अयोध्या में पूजा-पाठ कराने आए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि महंत ने पूजा-पाठ के बहाने उससे दुराचार किया। पीड़िता के अनुसार वह बहुत चीखी-चिल्लाई लेकिन मंदिर में चल रहे भजन के कारण उसकी गुहार कोई नहीं सुन सका।
इस दौरान उसके माता-पिता को राम की पैड़ी भेज दिया गया था जहां उन्हें पैड़ी में पैर डालकर बैठने के लिए कहा गया था। पीड़िता के अनुसार बुधवार की शाम पांच बजे उसे बुलाया गया और रोज की तरह माता-पिता को भेज दिया गया।
आरोप है कि अकेला पाकर महंत ने पीड़िता को कमरे में बंद कर पूजा के बहाने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार वह जब घर पहुंची तो गाड़ी से उतरते ही बेहोश हो गई, फिर परिवार को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी महंत हनुमान दास निवासी सियाबल्लभ कुंज नया घाट को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। करीब 24 घंटे तक पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को पुलिस ने महंत के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। महंत का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इससे पहले किसी घटना में महंत का नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल हर बिन्दु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें