फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से टकराकर पलटी बस, 29 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर (अयोध्या)। कोतवाली क्षेत्र रुदौली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर मखवापुर गांव के पास शुक्रवार की रात मार्ग पर अचानक छुट्टा सांड़ के टकरा जाने के कारण यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर डीएम-एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे आर घटना की जानकारी ली। बस में सवार लोग महाराजगंज जनपद के निवासी हैं, सभी यूपी मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे।
लखनऊ में आयोजित यूपी मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर 29 लोग बस से जनपद महाराजगंज लौट रहे थे। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे भेलसर चौकी क्षेत्र के मखवापुर गांव के निकट अचानक सड़क पर एक सांड़ के टकरा जाने से बस चालक ने ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगाते ही बस अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई। बस पलटते ही अंदर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर पास स्थित ढाबा पर मौजूद लोग व ग्रामीण दौड़ पड़े और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव, भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव में जुट गए। सभी घायलों को आननफानन 108 एंबुलेंस व अपने निजी वाहन की मदद से सीएचसी रुदौली भेजवाया। वहां पर 19 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जबकि 10 यात्रियों का इलाज सीएचसी रुदौली पर चल रहा हैं।
घटना की सूचना पाते ही डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव, सीओ रुदौली एसपी तिवारी सहित जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में घायल यात्रियों का हालचाल लेने सीएचसी रुदौली भी पहुंचे।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि लखनऊ से सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से वापस जिला महाराजगंज कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मखवापुर के पास अचानक छुट्टा जानवर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 29 लोग घायल हो गए। इनमें से 19 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी 10 लोगों को हल्की चोटें लगी थीं जिनका सीएचसी रूदौली में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों को हरसंभव इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।
घायल रामकंडे (18) पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद, शंभू शरण पटेल (52) पुत्र राजमन पटेल, राज कुमार चौधरी (34) पुत्र कांग्रेसी, अमित कुमार (36) पुत्र कांग्रेसी, नंद किशोर (63) पुत्र जीवधन, पुनवासी यादव (62) पुत्र राजित, अफजल (41) पुत्र शमशुद्दीन, हरिशंकर सिंह (62) पुत्र रामलखन, गजेंद्र गुप्ता (55) पुत्र विश्वनाथ गुप्ता, शंभू रावत (50) पुत्र राम लखन, रमाकांत (55) पुत्र राम चंदर, राजू चौधरी (45) पुत्र तीथराज, सुरेंद्रराग (27) पुत्र भारतराम सभी निवासीगण थाना महाराजगंज समेत अन्य को सीएचसी रुदौली ले जाया गया।
वहां पर सीएचसी चिकित्सक डॉ. मो. फहीम, डा.ॅ अंजू जायसवाल, डॉ. संजय सिंह, सीबी यादव, कुलदीप, रविकांत सहित अन्य ने 19 घायलों का इलाज कर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। वहीं, धर्मेंद्र, चंचल चौबे, चंचल सिंह, पूनम, अखिलेश यादव, प्रिंस कश्यप, शिव भूषण चौबे, आत्मा प्रसाद, राम सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, शिव शंकर गुप्ता, मोहन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मनीष कनोजिया, मीरा सिंह, गोपाल का इलाज सीएचसी रुदौली पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें