अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के आठवें दिन शनिवार को दोनों पालियों में 50 हजार 265 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके साथ ही 4220 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय की प्रथम पाली में राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 50 हजार 153 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 4205 अनुस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में लोक प्रशासन, सिंधी, ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, जैनोलॉजी व सीड विषय की परीक्षा हुई। इसमें 112 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा के आठवें दिन सात जनपदों के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। पर्यवेक्षकों द्वारा विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। दोनों पालियों की परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया।