फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 करोड़ से शहर के 33 पार्कों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के 33 पार्कों का 6 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें बाउंड्रीवाल, गेट, वाकिंग पथ, लाइटिंग व बैठने के लिए सीटें के साथ फूल पत्तियों की क्यारियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को सभी पार्कों का डीपीआर तैयार कर लिया है। इसे सोमवार को शासन भेजा जाएगा। धन आवंटन के बाद काम शुरू होगा।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन 19 जुलाई को अयोध्या नगर निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने आए थे। उन्होंने शहर का निरीक्षण भी किया था।
जिसमें पाया गया था कि शहर के पार्कों की स्थिति बहुत ही खराब है। इन पार्कों को नए सिरे से विकसित करने व इनका सुंदरीकरण का कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
नगर विकास मंत्री ने कार्यक्रम में अयोध्या के सभी पार्कों का सुंदरीकरण किए जाने की घोषणा की थी। साथ ही प्रशासनिक अमले समेत महापौर को निर्देशित किया था कि जल्द से जल्द सभी पार्कों का डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि नगर विकास मंत्री के निर्देश पर नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्कों व उन में होने वाले कार्यों को चिह्नित कर लिया है।
वैसे तो नगर निगम में कुल पार्कों की संख्या 41 है लेकिन पूर्व में केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत आठ पार्कों को सुंदरीकरण किया जा चुका है।
अब सिर्फ 33 इन 33 पार्कों में लाइटिंग, बाउंड्रीवाल, गेट ,वाकिंग पथ, बैठने के लिए सीट समेत सुंदर गार्डन बनाने की योजना तैयार की है। सभी पार्कों में कुल 6 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत बताई जा रही है।
विज्ञापन

इसका डीपीआर बनकर तैयार है जो सोमवार को शासन को भेजा जाएगा। शासन से धन आवंटन के बाद पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें