फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 वीं राज्य क्रॉस कंट्री के लिए अयोध्या टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को सिद्धार्थनगर में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के सभी जनपद प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को अयोध्या की टीम का चयन डॉ. भीमराव अंबेडकर राज विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में जिला एथलेटिक्स संघ अयोध्या के तत्वावधान में किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रमेंद्र सिंह और चीफ कोच रोहित त्रिपाठी ने बताया कि टीम में 20 वर्ष बालक वर्ग में सत्यम कुमार, मनीष शर्मा, 18 वर्ष बालक वर्ग में हरिओम, 16 वर्ष बालक वर्ग में प्रियांशु यादव, आकाश वर्मा का चयन किया गया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आकांक्षा वर्मा, मानसी, अन्वेषा, दिपांशी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 11 दिसंबर को सिद्धार्थ नगर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें