उसकी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि शुक्रवार के दोपहर 3:15 बजे रहमतुल्ला घर के 100 मीटर पश्चिम एक गन्ने के खेत में फिर जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल तक जाने से रोक दिया है।
बताया जा रहा है कि मौके पर उच्चाधिकारियों के साथ बम डिस्पोजल दस्ता व अन्य जांच एजेंसियां आने वाली हैं। जब तक जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच नहीं कर लेंगे तब तक पुलिस वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं देगी। फिलहाल शुक्रवार सुबह ही यह सुगबुगाहट हुई थी कि गुरुवार की रात में हुए बम धमाके में घायल इमरान का इलाज कराने के लिए उसका पिता रहमतुल्ला अस्पताल नहीं गया था।
लोगों का कहना था कि घर में रखे गए बारूद के जखीरे को किनारे लगाने के लिए रहमतुल्ला अपने बेटे के इलाज कराने के लिए खुद नहीं गया था और यह भी चर्चा लोग कर रहे थे कि घर के 200 मीटर की परिधि में कहीं बारूद व अन्य सामानों को छिपाया गया था। हालांकि उनके घर से पुलिस नौ बोरियों में कुछ बारूद और शादी ब्याह में गोला तमाशा बनाने के सामान बरामद किए थे, लेकिन पुनः धमाका होने के बाद अब लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस बार के धमाके के पीछे की वजह क्या है।