अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 18 मई से 03 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है।
इस दौरान संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं आवासीय परिसर के संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष एवं पाठ्यक्रम समन्वयक के द्वारा किसी भी परीक्षा या शैक्षणिक कार्य के लिए बुलाए जाने पर उपस्थित होना पड़ेगा।
विवि के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर के संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष एवं पाठ्यक्रम समन्वयक द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित शिक्षक पाठ्यक्रम पूर्ण करने, आंतरिक मूल्यांकन, अध्ययन बोर्ड का कार्य संपन्न करने के बाद ही अवकाश का उपभोग करेगा।
ग्रीष्मावकाश की उक्त अवधि में शैक्षणिक या परीक्षा संबंधी कार्यों में संलग्न शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर अवकाश देय होगा। इस अवधि में विश्वविद्यालय कार्यालय यथावत खुले रहेंगे।